Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान के वैभव एवं समृद्धि की मंगलकामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना बुधवार को

झुंझुनूं, (9 जून 2026)। राजस्थान के वैभव, विकास एवं समृद्धि की मंगलकामना के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं देवस्थान विभाग, झुंझुनूं के तत्वावधान में बुधवार, 10 जून को विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 9 बजे श्री खेमी शक्ति मंदिर, झुंझुनूं में आयोजित होगा। जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के तहत राजस्थान एवं झुंझुनूं की पावन भूमि को नमन करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। जिला प्रशासन एवं देवस्थान विभाग ने आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रदेश की उन्नति और खुशहाली के लिए सामूहिक प्रार्थना करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.