Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

गोपालन निदेशालय में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित

जयपुर, (16 दिसंबर 2025)। राज्य सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को गोपालन निदेशालय में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए गोपालन निदेशालय के निदेशक  पंकज ओझा ने बताया कि निदेशालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए समूचे निदेशालय परिसर, गलियारों और अपने अपने कमरों की साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया। इसके साथ ही सभी वस्तुओं एवं उपकरणों को सुव्यवस्थित किया गया।

उल्लेखनीय है कि शासन सचिव पशुपालन, गोपालन और मत्स्य डॉ. समित शर्मा ने विशेष स्वच्छता अभियान के आयोजन के संबंध में दिशा—निर्देश जारी किए थे जिसकी अनुपालना में निदेशालय गोपालन के कर्मचारियों और अधिकारियों ने इस अभियान में अपनी सहभागिता दी।

शासन सचिव ने इस अभियान में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कार्यालयाध्यक्षों द्वारा अभियान की सतत निगरानी एवं प्रभावी पर्यवेक्षण पर भी बल दिया है। उन्होंने इसे केवल एक दिवसीय अभियान के रूप में न लेकर इसकी निरंतरता पर बल देते हुए अधिकारियों को इसे अपनी कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.