Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
निदेशालय, अल्पसंख्यक मामलात विभाग में स्वच्छता अभियान का आयोजन
निदेशक सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने झाडू लगाकर अभियान की शुरूआत की
जयपुर, (16 दिसंबर 2025)। राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को अल्पसंख्यक मामलात विभाग निदेशालय में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत निदेशक मातादीन मीना के साथ विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने झाडू लगाकर साफ सफाई की।
मीना ने कहा सरकारी कार्यालय परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि सकारात्मक कार्य-संस्कृति को भी प्रोत्साहित करता है।
कार्यक्रम में उप निदेशक गरिमा लाटा, अतिरिक्त निदेशक सुशील कुमार एवं अल्पसंख्यक मामलात विभाग के कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष श्री अविनाश शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।