Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बालोतरा प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने किया जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

स्टॉल्स का किया अवलोकन, 18 दिसंबर तक चलेगी प्रदर्शनी, आमजन कर सकेंगे विजिट

जयपुर, (16 दिसंबर 2025)। गोपालन, देवस्थान एवं पशुपालन मंत्री तथा बालोतरा जिला प्रभारी मंत्री  जोराराम कुमावत ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को बालोतरा पंचायत समिति में आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

प्रभारी मंत्री  जोराराम कुमावत ने ‘‘नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान‘‘ का संदेश देती विकास प्रदर्शनी में राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों, योजनाओं से संबंधित प्रकाशन, विकास कार्यों के मॉडल, फोटो-वीडियो पैनल सहित महत्वपूर्ण सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभिन्न मॉडल एवं उपयोगी सूचनाओं से सुसज्जित जिला स्तरीय प्रदर्शनी की सराहना करते हुए उपस्थित अधिकारियों को कहा कि आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी दें और उन्हें लाभान्तिवत करने की मंशा के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी से आमजन को सरकार के कल्याणकारी फैसलों, कार्यक्रमों, नीतियों और योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी।

इस दौरान बालोतरा जिला कलक्टर  सुशील कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक  रमेश सहित विभिन्न जन प्रतिनिधिगण, विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण तथा आमजन उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई इस प्रदर्शनी में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन सहकारिता, पीएचईडी, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, ऊर्जा, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, गृह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आयोजना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, वन, पर्यटन, आयुर्वेद विभाग, पुलिस विभाग, रिफाइनरी सहित अन्य विभागों की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को फ्लैक्स पैनल के माध्यम से दर्शाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.