Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

श्री खेमी शक्ति मन्दिर ट्रस्ट झुंझुनू द्वारा पशुओं के पानी पीने के लिए 500 खेळ वितरण कार्यक्रम का आयोजन 17 मई को

झुन्झुनू (17 मई 2025)। स्थानीय श्री खेमी शक्ति ट्रस्ट झुन्झुनू द्वारा गर्मी के मौसम में बेसहारा एवं आवारा पशुओं के लिए पानी पीने के लिए 500 खेळ का वितरण दिनांक 17 मई शनिवार को प्रातः 11.00 श्री खेमी शक्ति मंदिर प्रांगण में किया जायेगा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधानसभा के लोकप्रिय विधायक राजेन्द्र जी भाम्बू, झुंझुनूं के जिला कलेक्टर रामावतार मीणा एवं जेजेटी युनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर विनोट टीबड़ेवाला उपस्थित होंगे।

जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी रमाकांत जी टीबडेवाला मुंबई प्रवासी ने बताया कि गर्मी के मौसम में ट्रस्ट की ओर से पीने के पानी के लिए 500 खेळ जहां जंहा भी आवश्यकता होगी वहां लगवाई जाएगी जिससे कि पशु पानी पी सकें।

कार्यक्रम को गरिमामयी रूप से सम्पन्न करवाने हेतु मन्दिर ट्रस्ट के मंत्री श्याम सुन्दर टीबडा, आनंद टीबडा, संजय टीबडा एवं ओमप्रकाश केडिया इस्लामपुर सहित अन्य भक्तजन प्रयासरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.