Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू,(17 माई 2025)। भाजपा द्वारा पूरे देश में, भारतीय इतिहास की, गौरव में गाथा के रूप में दिखाई देने वाली अहिल्याबाई होलकर की 300 जयंती, पूरे धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी क्रम में राजस्थान भाजपा द्वारा भी पूरे राजस्थान में अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती पूरे राजस्थान में मनाने का निर्णय लिया जिसके तहत प्रदेश कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन रखा गया जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी के नेतृत्व में जिले के भाजपाईयों का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। और इस कार्यशाला में प्रदेश का दिशा निर्देश प्राप्त हुआ कि पूरे जिला स्तर से लेकर के मंडल स्तर तक अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती को मनाया जाए।
प्रदेश से प्राप्त दिशा निर्देशों के अंतर्गत जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने पूरे जिले में इस कार्यक्रम को करने के लिए एक टीम का गठन किया है। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता विष्णु रूंथला नवलगढ़ और संजय मोरवाल को प्रभारी और सह प्रभारी बनाया गया है यह टीम जिले के पूरे 42 मंडलों में इस कार्यक्रम को आयोजित करने हेतु पूरे मंडल स्तर पर पांच-पांच व्यक्तियों की टीम का गठन कर रही है जो कि पूरे मंडलों में अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती को धूमधाम से मनाएगी।
इसी क्रम में 21 मई को जिला स्तर पर इस कार्यक्रम हेतु एक कार्यशाला का आयोजन केशव आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के सभा भवन में भी रखा गया है जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस कार्यशाला में पूरे जिले से आयोजन समिति के कार्यकर्ता शामिल होंगे और इस कार्यक्रम को पूरे जिले में धूमधाम से मनाने का निर्णय करेंगे।
जयपुर हुई कार्यशाला में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधि मंडल में विष्णु रूंथला नवलगढ़, संजय मोरवाल, महेश जीनगर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण, किसान मोर्चा के सुमेर सिंह कड़वासरा, मानसिंह श्योराण, प्रमोद खंडेलिया, अजय तिवारी, सहित भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।