Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय एन.एस.एस. विशेष शिविर के दुसरे दिन श्रमदान

जल सरक्षण पर कार्यशाला एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

झुंझुनू, (26 दिसम्बर 2024)। महर्षि दयानंद बालिका विज्ञानं स्नातकोतर महाविद्यालय, झुंझुनू में आयोजित एन.एस.एस. विशेष शिविर के दुसरे दिन स्वय-सेविको ने महाविद्यालय परिसर व बोटनिकल गार्डन में कूड़ा-कचरा एकत्रित कर साफ-सफाई एवं श्रमदान का कार्य किया गया| इस दौरान स्वय-सेविको ने पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत संदेश देते हुए महाविद्यालय परिसर में पेड़-पौधो में पानी दिया गया |
दुसरे सत्र में जल संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रामस्वरूप जाखड ने की तथा मुख्य वक्ता पूर्व चीफ इंजीनियर मालीराम वर्मा थे | मालीराम वर्मा ने NSS स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि वर्षा का पानी पिने के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है वर्षा का पानी हमारे शरीर में जो आवश्यक तत्व होते है उनकी पूर्ति कर देता है | अत हमे बारिश के पानी को स्टोर करना चाहिए |
एकल नृत्य प्रतियोगिता में अन्तिमा ने प्रथम स्थान, अंशु व हिमानी ने द्वितीय स्थान व साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |
NSS प्रभारी डॉ. गोपाल शर्मा नें छात्राओ द्वारा किये गये कार्य की सराहना की | कार्यक्रम का संचालन प्रिया ने किया |

Leave A Reply

Your email address will not be published.