Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
पारस होटल एंड रेस्टोरेंट के शुभारंभ समारोह पर हुआ संतों का समागम
पांच संतों ने किया विधिवत होटल का उद्घाटन
लक्ष्मणगढ़ (15 फरवरी 2025)। शहर के मध्य में लजीज व स्वादिष्ट खाने के लिए मशहूर पारस होटल एंड रेस्टोरेंट के शुभारंभ समारोह में संतों का समागम हुआ तथा संतों ने विधिवत फीता काट कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर होटल के डायरेक्टर लक्ष्मीकांत चुडीवाला ने संतों का चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बजाज भवन से खाटू की कुई के मध्य में स्थित पारस होटल एंड रेस्टोरेंट का शुभारंभ श्रद्धा नाथ जी महाराज आश्रम के युवा संत प्रकाशनाथ महाराज, शिवमठ आश्रम गाडोदा के महंत महावीर जति महाराज, श्री शील जति आश्रम भोजासर बडा के महंत शिवराज जति महाराज, मीरण आश्रम के ओंकार नाथ महाराज, रघुनाथ जी के बड़े मंदिर के महंत अशोक दास महाराज ने विद्धान पंडितों मंत्रोच्चार के साथ विधिवत फीता काट कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीकर के प्रेम तोदी, अतुल तोदी, रवि बीदावतका, संजय बड़जात्या एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी व प्रबुद्ध जन मौजूद थे।