Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

ओलंपिक स्तर के खिलाड़ियों को तराशने SAI टीम पहुँची झुंझुनूं एकेडमी

विभिन्न खेलों के लिए तीन दिवसीय फिटनेस टेस्ट का आयोजन

झुंझुनूं, (28 अगस्त 2024)। मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एण्ड स्पोर्ट्स (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंण्डिया SAI (भारतीय खेल प्राधिकरण) द्वारा झुंझुनूं एकेडमी सीबीएसई में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, एशियन गेम्स, कॉमन वेल्थ एवं ओलंपिक स्तर के खिलाड़ियों को तराशने हेतु तीन दिवसीय फिटनेस टेस्ट का आयोजन किया गया जो 28 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगा।
जानकारी देते हुए स्पोर्ट्स मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि खेलो इण्डिया राइजिंग टेलेन्ट आइडेंटिफिकेशन (KIRTI) के द्वितीय फेज का आयोजन झुंझुनूं एकेडमी में किया गया है। इसके लिए SAI सम्पूर्ण विश्व में SAI से सम्बद्धता प्राप्त स्कूलों का सर्वे अपने खेल मापदंडों के अनुसार करती है। झुंझुनूं एकेडमी के अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान एवं खेल सुविधाओं को देखते हुए शेखावाटी से इसके लिए एकमात्र झुंझुनूं एकेडमी स्कूल को चुना गया है, जो जिले के लिए गौरव की बात है। स्कूल में विभिन्न खेलों जिनमें हॉकी, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो एवं एथलेटिक्स खेलो के फिटनेस ट्रायल शुरू हो चुके हैं। आज हॉकी के लिए 400 से अधिक प्रतिभागियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। इसमें मेडिसिन बॉल थ्रो, 10 ×4 शटल रन, वर्टिकल जम्प, हाइट -वेट, 30 मीटर रेस एवं सिट एण्ड रिच टेस्ट का ट्रायल हुआ। इस ट्रायल में झुंझुूनूं एकेडमी के 10 कोच एवं 50 वॉलिंटियर अपना योगदान दे रहे हैं।
ताइक्वांडो कोच राजेश शर्मा ने बताया कि SAI द्वारा झुंझुनूं एकेडमी को फिटनेस सेंटर के रूप में चुना जाना वास्तव में जिले एवं यहाँ के खिलाड़ियों के लिए गौरव की बात है। भविष्य में यही बच्चे ओलंपिक तक सफर तय करेंगे तथा जिले व माता पिता का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि SAI प्रतिनिधि देवीदत शर्मा (वेट लिफ्टिंग कोच, SAI सेंटर जयपुर) झुंझुनूं एकेडमी पहुँच चुके हैं। खेलों की दुनिया में यह एक बड़ा चेहरा हैं। ये 23 बार इण्डिया टीम (वेट लिफ्टिंग) के कोच रह चुके हैं। 2008 यूथ ओलंपिक, 2010 कॉमन वेल्थ एवं एशियन गेम्स तथा 2012 लंदन ओलंपिक में भारतीय टीम के कोच भी रह चुके हैं।
इस अवसर पर SAI टीम का जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम में जीवेम् चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी, मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी स्कूल निदेशक आकाश मोदी, गरिमा मोदी, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, स्कूल प्राचार्य डॉ. रवि शंकर शर्मा, उप प्राचार्या सरोज सिंह, हैडमिस्ट्रेस उमा शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, प्रशासक कमलेश कुलहरि, कोच राजेश कुमार, विशाल यादव, रितिक, नितेश, अजय कुमार, सुशील, अकबर एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.