Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

नागौर, नावां में सड़क हादसा – खाटू श्याम जी से लौट रही बस पलटी

दो यात्रियों की दबने से मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

जयपुर, (23 अगस्त 2024) l कुचामन के मारोठ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ जब खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रही बस पलट गई। भैरूजी मंदिर के पास हुए इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए। बस में सवार यात्रियों की संख्या अधिक थीए और जैसे ही बस ने पलटा खायाए कई यात्री बस के नीचे दब गए। स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले यात्रियों के शव को नावां अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

बस चित्तौड़गढ़ से खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रही थी और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बस अचानक एक खाई में पलट गईए जिससे मौके पर ही भारी हंगामा मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बचाव कर्मी मदद के लिए पहुंच गए। जेसीबी की मदद से पलटी हुई बस को सीधा किया गया और घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और राहत कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गयाए और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह हादसा उस समय हुआ जब बस में सवार यात्री खाटू श्याम जी के दर्शन करके अपने घर लौट रहे थे। इस दुखद घटना से परिवार और समुदाय में शोक की लहर है। प्रशासन ने सभी प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.