Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्थान दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम 15 से 19 मार्च तक होंगे आयोजित

झुंझुनूं, (11 मार्च 2026)। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों सहित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, बिजली, पानी, शिक्षा एवं चिकित्सा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलेक्टर ने गर्मियों के मद्देनज़र जिले में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला कलेक्टर ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि आवंटन से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र भिजवाने के निर्देश भी दिए।

15 से 19 मार्च तक मनाया जाएगा राजस्थान दिवस सप्ताह

 जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग आगामी 15 से 19 मार्च तक राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । राजस्थान दिवस सप्ताह के अंतर्गत 15 मार्च को विकसित राजस्थान रन, राजस्थान को जाने डिजिटल क्विज का रजिस्ट्रेशन व एक जिला एक उत्पाद मेले व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा ।

17 मार्च को राजस्थान को जाने क्विज प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन, 18 मार्च को जिले के मंदिरों में आरती आयोजित की जाएगी वहीं 19 मार्च को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा ।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.