Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू (26 जनवरी 2024)। चुणा चौक राणीसती रोड स्थित झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई द्वारा संचालित आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 75 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद आश्रम से अंजना दीदी, नंदिता दीदी, राजकुमार तुलस्यान, नारायण प्रसाद जालान एवं बीएल सावंत थे।
विद्यालय पहुंचने पर अंजना दीदी, नंदिता दीदी एवं सभी अतिथि गणों का विद्यालय छात्राओं द्वारा तिलकार्चन कर स्वागत किया गया।
अतिथिगण एवं सचिव पीएल हलवाई, कमेटी सदस्य संजीव मोदी, विद्यालय निदेशक डॉक्टर अंशु लीला द्वारा विद्यालय प्रांगण में स्थित माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
तत्पश्चात अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
विद्यालय विद्यार्थियों द्वारा पीटीआई अनिल गौड के मार्गदर्शन में बैंड की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी गई।
विद्यालय सचिव ने अपने स्वागत भाषण के माध्यम से समस्त अतिथि गण एवं अभिभावकों का स्वागत किया एवं इस अवसर पर कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी सभ्यता व संस्कृति को छोड़कर पाश्चात्य संस्कृति की तरफ आकर्षित होती जा रही है और दिनों दिन मोबाइल रूपी रोग से ग्रसित हो रही है उन्हें इन सब से बचते हुए अपने संस्कृति का सम्मान करना चाहिए और अपने लक्ष्य प्राप्ति हेतु ईमानदारी से कड़ी मेहनत करनी चाहिए ताकि भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सके।
अंजना दीदी एवं बीएल सावंत ने भी इस अवसर पर बच्चों को संबोधित किया।
विद्यालय के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की।
अतिथि बीएल सावंत ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार देने की घोषणा की।
विद्यालय प्रधानाचार्य अनीता मंहमिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा ।