Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुंझुनू वासियों का मेल मिलाप कार्यक्रम गोवा फेलोशिप टूर संपन्न

झुंझुनू,(21 मई 2024)। अग्रमंच (गोवा) राजस्थान के झुंझुनू शहर के वासी जो देश के विभिन्न हिस्सों में प्रवासी रूप से निवास कर रहे हैं का प्रथम मेल मिलाप कार्यक्रम गोवा में संपन्न हुआ।
2 राते तीन दिनों ( 19 से 21 मई 2024) तक उत्तरी गोवा स्थित “दी बाइक रॉयल पर्ल” होटल में संपन्न उक्त कार्यक्रम में झुंझुनू , हैदराबाद, जयपुर, इंदौर, सूरत इत्यादि क्षेत्रों में बसे झुंझुनू के कुल 44 लोगों ( पुरुष और महिला) ने हिस्सा लिया। झुंझुनू के डॉ डी एन तुलस्यान (प्रकाशक व प्रधान संपादक – मासिक हिन्दी समाचार पत्र माई झुंझुनूं डाट कॉम) और हैदराबाद के डॉ दिलीप पंसारी (प्रकाशक व प्रधान संपादक – हिंदी मासिक अग्रमंच की संयुक्त अगुवाही और प्रयास से संपन्न हुए इस पहली बार आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की भरपूर सराहना करते हुए निकट भविष्य में आगामी वर्ष में होने वाले इस कार्यक्रम में फिर से भाग लेने तथा अन्य लोगों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने हेतु प्रेरित करने और अन्य सहयोग का आश्वासन दिया। उक्त मेल मिलाप कार्यक्रम में शामिल सभी की झुंझुनूं से जुड़ी यादों का स्मरण प्रमुख विशेषता रही। “दी बाइक होटल के मालिक प्रमोद पाटोदिया , अनिल पाटोदिया , प्रदीप पाटोदिया और परिवार के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करते हुए प्रोत्साहित किया। “दी बाइक होटल” के प्रबंधक संजय ग्रोवर और अन्य कर्मचारियों की सेवाएं तथा मुख्य रूप से होटल द्वारा पूर्ण रूप से सिर्फ शाकाहारी भोजन और व्यंजनों को उपलब्ध कराना कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को अत्यधिक प्रभावित किया। (ज्ञात हो की “दी बाइक होटल समुह” के द्वारा देशभर में स्थित अपने लगभग 25 होटलो के द्वारा हर स्थान पर सिर्फ शाकाहारी भोजन ही परोसा जाता है)
इस कार्यक्रम में डॉ डीएन तुलस्यान, डॉ दिलीप पंसारी, प्रदीप पाटोदिया, राधेश्याम ढंढारिया, राजकुमार पंसारी, प्रकाश बेड़िया, उमेश उदयपुरिया, विपिन राणासरिया, रोहिताश्व बंसल, दिलीप हंसासरिया, प्रदीप पाटोदिया, बुद्धिप्रकाश खंडेलिया, मुकेश टेकड़ीवाल, शंकरलाल तुलस्यान सहित अन्य जन ने फेलोशिप टूर में भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.