Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्य सभा निर्वाचन -2024 -विधानसभा में बुधवार को एक नामांकन पत्र दाखिल

जयपुर, (14 फरवरी 2024)। राजस्थान से राज्य सभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए बुधवार को इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी ने रिटर्निंग ऑफिसर महावीर प्रसाद शर्मा को नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। गांधी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सांसद राहुल गांधी, विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा एवं  प्रियंका गांधी मौजूद थे। गांधी ने 4 नामांकन पत्र दाखिल किये। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर महावीर प्रसाद शर्मा ने उम्मीदवार गांधी को शपथ दिलायी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.