Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान राज्य स्तरीय ताईक्वोंडो प्रतियोगिता: पांचवे दिन का रोमांच बरकरार, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

झुंझुनू, (21 सितंबर 2024)। राजस्थान राज्य स्तरीय ताईक्वोंडो प्रतियोगिता के पांचवे दिन खेल का जोश और उत्साह अपने चरम पर रहा। झुंझुनू के डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल में चल रही प्रतियोगिता में विभिन्न वजन वर्गों में मुकाबले पूरे जोश और कड़े संघर्ष के साथ खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने कौशल और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेताओं की घोषणा के बाद स्कूल के अध्यक्ष राजेंद्र मंडीवाल, निदेशक राजेश मंडीवाल, और सीईओ डॉ. विवेक चौधरी ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक डॉ. अनंत शर्मा ने जानकारी दी कि खिलाड़ियों ने अपने हुनर से सभी को प्रभावित किया और इस प्रतियोगिता के पांचवे दिन मुकाबले और भी दिलचस्प होते जा रहे हैं।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और वजन वर्गों में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-17 बालिकाएं – 38 किग्रा वर्ग में जयपुर सिटी की कामाक्षी ने स्वर्ण पदक जीता, अलवर की वंशिका ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि झुंझुनू की साक्षी और दौसा की शिखा ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 बालक +78 किग्रा वर्ग में बीकानेर के युवराज ने स्वर्ण पदक जीता, झुंझुनू के नवनीत ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि जयपुर सिटी के आदि और सीकर के अजीत ने कांस्य पदक जीते।

अंडर-17 बालिकाएं – 32 किग्रा वर्ग में सीकर की अनुष्का ने स्वर्ण पदक जीता, जयपुर ग्रामीण की मेधावी ने रजत पदक हासिल किया, जबकि भरतपुर की जया और झुंझुनू की ईशा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-17 बालिकाएं – 55 किग्रा वर्ग में नागौर की भार्गवी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, बीकानेर की अन्नपूर्णा ने रजत पदक जीता, और जयपुर सिटी की शगुन और झुंझुनू की पायल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

बिकानेर शिक्षा विभाग निदेशालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बगर के प्रिंसिपल विनोद कुमार और चयन समिति संयोजक शारीरिक शिक्षक सरिता ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में राजस्थान के 45 जिलों की टीमों से कुल 1391 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनके साथ 225 से अधिक कोच और दल प्रभारी भी मौजूद हैं। झुंझुनू जिले के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार जो कि प्रतियोगिता के प्रभारी भी नियुक्त किये गए हैं उन्होंने बताया की समाचार लिखे जाने तक अन्य मुकाबले भी चल रहे थे और उनके परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.