Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर (1 जून 2024)। राजस्थान लोकसभा की 25 सीटों में से कांग्रेस का पांच सीटों पर जितना ते माना जा रहा है। वहीं 6 सीटों पर कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। वर्ष 2019 में भाजपा को राज्य की 25 में से 25 सिटे मिली थी लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 5 से 10 सीटों पर नुकसान होने की पूरी संभावना माने जा रही है।
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार भाजपा को चुरु, झुन्झनू, सीकर, दोसा व टोंक – सवाई माधोपुर सहित पांच सीटों पर झटका लगना तय हैं। यह पांचो सीट कांग्रेस के पक्ष में मानी जा रही हैं। वहीं अन्य 6 सीटे जिनमें श्री गंगानगर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, नागौर, बाड़मेर व कोटा में कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इन 6 सीटों पर भी भाजपा को नुकसान हो सकता है भाजपाइयों का मानना है कि कांग्रेस 3 से 5 सिटे ले जा सकती हैं वहीं कांग्रेसी 10 से 12 सिटे आने की पूरी संभावनाओं का आंकलन लगाए बैठी है। फलोदी सट्टा मार्केट 5 से 8 सीटों का नुकसान भाजपा का मान रहा है। चुनाव का अंतिम परिणाम आते ही एग्जिट पोल का आकलन प्रारंभ हो जायेगा। कौन जीतेगा सटीक आंकलन तो 4 जून को दोपहर 12:00 बाद ही होगा।