Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

गाँधी जयंती पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

झुंझुनूं,(1 अक्टूबर 2024)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जंयती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जिला मुख्यालय के गांधी चौक पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि बुधवार को सुबह 8 बजे महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गांधी जी के प्रिय भजन तथा रामधुन का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्ट्रेट परिसर में होगा सामुहिक श्रमदान –

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 2 अक्टूबर को सुबह 9 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में सामुहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सामुुहिक श्रमदान में जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं कलेक्ट्रेट के कार्मिक भाग लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.