Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर,(5 जुलाई 2024)। एडीजी वीके सिंह और डीआईजी परिश देशमुख कर रहे संबोधित, OPGS यूनिवर्सिटी और SUNRISE यूनिवर्सिटी अलवर के मालिक को गिरफ्तार किया है। संस्थापक जोगेंद्र सिंह व जितेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। एक पूर्व महिला रजिस्ट्रार सरिता को भी हिरासत में लिया गया है।
कई यूनिवर्सिटी ये लोग अब तक तैयार कर चुके है, OPGS यूनिवर्सिटी में भी ये लोग पार्टनर है, 2013 से ये यूनिवर्सिटी शुरू हुई है तभी से काफी फर्जीवाड़ा इन लोगों की तरफ से किये जा रहे थे। कई एडमिशन इन लोगों ने फर्जी दिए है, फर्जी खेल प्रमाण पत्र इन लोगों ने तैयार किए। इन लोगों ने अपने दलाल को हर जगह खड़ा कर रखा है, जालसाजी को छिपाने के लिए अपना रिकॉर्ड जलाना बताया, लेकिन जांच में सारी बातें झूठ पाई गई। मान्यता नहीं होने के बावजूद इन्होंने डिग्रियां बांटी, कई लोग अभी फर्जी डिग्रियों के आधार पर नौकरी कर रहे है। जोगेंद्र सिंह बांरा जिले में एक यूनिवर्सिटी खोलने वाला था, देश के कई हिस्सों से लोगों ने फर्जी डिग्रियां ली।