Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान की 11,266 ग्राम पंचायतों को पूर्णत: तंबाकू-मुक्त बनाने की तैयारी: मुख्य सचिव सुधांश पंत ने किया गाइडलाइन  के हिंदी अनुवाद का विमोचन

राजतोफा, ग्राम पंचायत व कॉलेज शिक्षा के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ अनावरण

जयपुर, (15 नवंबर 2025) राजस्थान को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने भारत सरकार द्वारा जारी ‘तंबाकू मुक्त ग्राम ‘ गाइडलाइन के हिंदी अनुवाद का विमोचन किया।

उपस्थित गणमान्य:
इस अवसर पर जन-स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे| राजस्थान फ्री एलायंस के अध्यक्ष एवं WHO CSO कमीशन वर्किंग ग्रुप के सदस्य डॉ. रमेश गांधी, राजस्थान फ्री एयरलाइंस के वाइस चेयरमैन धर्मवीर जी कटेवा, राजतोफा के समन्वयक  एवं एसआरकेपीएस के अध्यक्ष राजन चौधरी, राजतोफा के सलाहकार एवं राजस्थान कैंसर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राकेश कुमार गढ़वाल तथा आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के युवा कौशल विकास प्रकोष्ठ के राज्य समन्वयक के कृष्ण कुमार कुमावत उपस्थित थे|

महत्वपूर्ण आंकड़े-
तंबाकू मुक्त राजस्थान बनाने की यह पहल राज्य की 352 पंचायत समितियों के तहत आने वाली 11,266 ग्राम पंचायतों के 44,672 गांवों पर केंद्रित है।
प्रभावित जनसंख्या: राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 5 करोड़ 15 लाख निवासी हैं, जिनमें 2 करोड़ 66 लाख पुरुष और 2 करोड़ 48 लाख महिलाएँ शामिल हैं।
तंबाकू सेवन की दर: ग्रामीण क्षेत्रों में तंबाकू का सेवन चिंताजनक स्तर पर है:
पुरुष: ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 44.9% पुरुष तंबाकू का सेवन करते हैं, जिसकी अनुमानित संख्या 1 करोड़ 19 लाख 88 हजार है।
महिलाएँ: लगभग 7.2% महिलाएँ तंबाकू का सेवन करती हैं, जिनकी अनुमानित संख्या 17 लाख 89 हजार से अधिक है।
यह स्पष्ट है कि ग्रामीण आबादी के एक बड़े हिस्से को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए तत्काल और प्रभावी उपायों की आवश्यकता है|
राजस्थान टोबैको फ्री एलाइंस- (राजतोफा)
राजतोफा के अध्यक्ष डॉ. रमेश गांधी के अनुसार, राजतोफा राजस्थान का एक बहु-क्षेत्रीय (multi-sectoral) गठबंधन है, जिसका उद्देश्य राज्य को तंबाकू-मुक्त बनाना, तंबाकू नियंत्रण कानूनों (COTPA), राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP), और WHO-FCTC के प्रावधानों को ज़मीन पर मज़बूत करना है। यह विभिन्न सिविल सोसायटी संगठनों, स्वास्थ्य संस्थानों, शिक्षण संस्थानों, युवा समूहों, मीडिया, अनुसंधान संस्थानों और सरकारी भागीदारों को एक मंच पर लाता है ताकि तंबाकू उन्मूलन के लिए एक संयुक्त और प्रभावी प्रयास किया जा सके।

तंबाकू मुक्त गांव की गाइडलाइंस-
राजतोफा के समन्वयक राजन चौधरी के अनुसार  गाइडलाइन पुस्तक में तंबाकू मुक्त गांव हेतु मानक, उनकी मूल्यांकन प्रक्रिया, गांव में की जाने वाली आई इसी गतिविधियां दी गई हैं| साथ हीगांव को तंबाकू मुक्त घोषित करने के लिए एक स्कोर कार्ड दिया गया है जिसमें10 मानक दिए गए हैं उनका कुल स्कोर 150 होता है |

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) समन्वयक कृष्ण कुमार कुमावत के अनुसार  2189 यूनिट्स है प्रत्येक यूनिट में 100 छात्र हैं इस प्रकार 2,18,900  छात्र एनएसएस के सदस्य हैं उन्होंने राजस्थान में 305 नशा मुक्ति केंद्र भी स्थापित किए हुए हैं|

मुख्य सचिव का सामूहिक शक्ति से कार्य करने का आह्वान:
मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने उपस्थित समस्त हितधारकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस कार्य के महत्व को रेखांकित करते हुए जोर देकर कहा कि इस सामूहिक शक्ति को बनाए रखने की आवश्यकता है| उन्होंने कहा कि यह प्रयास हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य का वरदान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.