Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
लक्ष्मणगढ़ (22 मार्च 2025)। गोयनका शिक्षा एवं शोध संस्थान की इकाई गोयनका पब्लिक स्कूल में शनिवार को विधिवत रूप से प्री-फाउंडेशन प्रोग्राम का उद्घाटन किया गया।
यह जानकारी देते हुए गोयनका पब्लिक स्कूल की प्राचार्या डॉ हीना अरोड़ा ने बताया की गोयनका पब्लिक स्कूल ने अपने छात्र छात्राओं को ओलिंपियाड एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए शुरू से ही तैयार करने के उद्देश्य से कक्षा छह से कक्षा दस के नियमित सिलेबस के साथ साथ प्री-फाउंडेशन कोर्सेज की भी शुरुआत की है।प्री-फाउंडेशन कोर्सेज का उद्घाटन करते हुए गोयनका पब्लिक स्कूल की सचिव मीता गोयनका ने बताया कि विभिन्न कोचिंग का अनुभव रखने वाले अनुभवी शिक्षकों की टीम द्वारा इन कोर्सेज का संचालन होगा एवं ये कोर्सेज सभी विद्यार्थियों के लिए स्कूल फीस के साथ ही उपलब्ध होंगे एवं इसके लिए अलग से कोई फीस देने की आवश्यकता नहीं होगी। इस अवसर पर गोयनका प्री -फ़ाउंडेशन मेंटोर विकास सेपट ने बताया कि इस प्री-फाउंडेशन प्रोग्राम के तहत छात्रों को बेसिक से एडवांस लेवल तक की तैयारी करवाई जाएगी। इसमें विज्ञान, गणित, तार्किक सोच और मेंटल एबिलिटी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे वे ओलंपियाड, एनटीएसई, केवीपीवाई जैसी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। साथ ही, छात्रों को समय प्रबंधन, परीक्षा रणनीति और कॉन्सेप्ट क्लैरिटी पर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। संस्थान निदेशक डॉ एन रविन्द्रा ने कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए बताया कि गोयनका पब्लिक स्कूल ने हमेशा से शिक्षा में नवाचार और उत्कृष्टता को प्राथमिकता दी है, और यह प्री-फाउंडेशन प्रोग्राम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी को प्री-फाउंडेशन कोर्सेज के लिए विशेष रूप से नियुक्त अनुभवी शिक्षकों से परिचय करवाया गया। कार्यक्रम में बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ राकेश बुडानिया, गोयनका स्कूल प्राचार्य मदनलाल, प्रशासनिक अधिकारी डॉ गिरीश शर्मा सहित गोयनका संस्थान की सभी इकाइयों के स्टाफ सदस्य, छात्र छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्वाति पारीक ने किया।