Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
लक्ष्मणगढ़ (21 मार्च 2025)। राजस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट यूके (आरसीटी यूके) की ओर से लंदन में कल 22 मार्च को रंगीलो फागण 2025 आयोजित होगा। जिसमें शेखावाटी के कलाकारों द्वारा फागणिया धमाल व गीतों की शानदार प्रस्तुति दी जायेगी साथ में गींदड नृत्य का रंगारंग आयोजन होगा।
यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट की ट्रस्टी व मीडिया प्रभारी लक्षमनगढ तहसील की मूल निवासी लंदन रचना ढाका ने बताया कि यह यूरोप का सबसे बड़ा राजस्थानी उत्सव होगा जिसमें भारतीय संस्कृति, परंपरा और उल्लास को जीवंत करेगा। आयोजन में मुख्य आकर्षणों में नृत्य प्रतियोगिता, पारंपरिक राजस्थानी लोकगीत, मस्तीभरी होली, और मजेदार खेल शामिल हैं। जिसमें राजस्थानी खानें की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट बच्चों की शिक्षा के लिए काम करता है जो आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। इस इवेंट के जरिए जुटाई गई सहायता राशि बच्चों की शिक्षा पर खर्च की जायेगी। आयोजन में करीब एक हजार भारतीय प्रवासी जूटेगे जो लंदन में ही नहीं बल्कि दूरस्थ स्थानों स्कॉटलैंड, चेस्टर, मैनचेस्टर, स्टेफर्डशर, कैंब्रिज, ऑक्सफ़ोर्ड, रीडिंग, स्विंडन, बॉर्नमथ, एक्सटेर एवं अन्य शहरों से प्रवासी शिरकत करेंगे। समारोह में पारंपरिक राजस्थानी लोक नृत्य, चंग और गिंदड़, भारतीय क्लासिकल नृत्य और संगीत, रंगों से भरी मस्ती और होली का जश्न, मज़ेदार प्रतियोगिताएँ और खेल ट्रस्ट के भामाशाहो का सम्मान आयोजित होगा।