Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

टीम भावना से मिलते हैं सकारात्मक परिणाम – रेरा चेयरपर्सन वीनू गुप्ता

जयपुर, (7 दिसंबर 2023)। रेरा चेयरपर्सन वीनू गुप्ता ने कहा है कि सरकार में किसी भी पद पर रहते हुए टीम भावना से काम करने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।
राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अॅथारिटी की चेयरपर्सन वीनू गुप्ता गुरुवार को रेरा कार्यालय में संयुक्त सचिव खान नीतू बारुपाल सहित खान विभाग व आरएसजीएल प्रबंध निदेशक श्री रणवीर सिंह व अन्य अधिकारियों से चर्चा कर रही थी। उन्होंने कहा कि खान विभाग में चुनौती भरा काम होने के बावजूद परस्पर समन्वय और सहयोग से एक्सप्लोरेशन, ऑक्शन व राजस्व सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की है। उन्होंने खान व आरएसजीएल के अधिकारियों के सकारात्मक सोच से कार्य करने की सराहना करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच से बड़ी से बड़ी बाधा को दूर किया जा सकता है।
संयुक्त सचिव खान नीतू बारुपाल ने रेरा चेयरपर्सन गुप्ता द्वारा दिए गए मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इससे खनन क्षेत्र में अच्छे और उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त हुए हैं।
अतिरिक्त निदेशक बीएस सोढ़ा, ओएसडी महावीर मीणा, एसएमई जयपुर प्रताप मीणा और जेएलआर गजेन्द्र सिंह ने एसीएस खान के पद पर  वीनू गुप्ता द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और दिशा निर्देशों की सराहना की।
राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने चेयरपर्सन आरएसजीएल के रुप में दिए गए मार्गदर्शन और दिशा निर्देशों पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।
आरएसजीएल से कम्पनी सचिव रवि शंकर अग्रवाल, डीएम आईटी गगनदीप राजोरिया और पीआर प्रभारी राजेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.