Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बालाजी धाम प्रांगण ग्राम- नरहड़ पावड़िया में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न

झुंझुनू,(1 सितंबर 2025)। रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा संचालित पौधारोपण कार्यक्रम मुहिम के अंतर्गत आज संस्थान का हरियाली रथ पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट संदेश देने हेतु ग्राम नरहड़ के बालाजी धाम पहुंचा, जहां ग्रामीण जनों ने रथ का स्वागत किया एवं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम की बुजुर्ग महिलाएं मनोहरी देवी, पाना देवी एवं सावित्री देवी द्वारा पौधारोपण कर की गई।
ग्राम के बालाजी मंदिर प्रांगण में संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी मुख्य अतिथि कुलदीप कुल्हार, जल एवं ग्रामीण समन्वयक संजय शर्मा, कृषि एवं वानिकी समन्वयक शुभेंद्र भट्ट की उपस्थिति में ग्रामीणों ने 270 पौधों को रोपित कर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली। शुभेंद्र भट्ट ने बताया कि संस्थान द्वारा पूर्व में प्रांगण मे लगभग ढाई सौ पौधे रोपित किए गए थे तथा ग्रामीण जनों मुख्य रूप से युवाओं की देखरेख के चलते पौधे आज अच्छी स्थिति में हैं। इसी को देखते हुए आज इस प्रांगण में प्रसार के तौर पर छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष समय-समय पर होती रही बारिश के चलते पौधा रोपण कार्य सुचारू रूप से अभी भी चल रहा है।
संस्थान के संजय शर्मा ने बताया कि इसी ग्राम के मुक्तिधाम में 1 लीटर जल तकनीकी से पौधारोपण करने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है जो इस वर्ष बारिश के खत्म होते ही किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के क्षेत्रीय अधिकारी अजय बलौदा, सुनील डूडी, मालाराम, सुल्तान, सागरमल, महेंद्र, करण सिंह, बाबूराम, राजेंद्र, रामचंद्र, सुरेश, तुलसाराम एवं अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.