Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा – 01 व 02 जुलाई को विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे अंत्योदय शिविर
झुंझुनूं, (30 जून 2025)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडे के तहत जिले में 1 व 2 जुलाई को चयनित ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर प्रातः 9.30 बजे से लेकर सायं 5.30 बजे तक संचालित होंगे।
जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि 1 जुलाई को उपखंड खेतड़ी की ग्राम पंचायत कालोता, टिब्बा व बडा़उ, उपखंड बुहाना की ग्राम पंचायत थली, उपखंड सूरजगढ़ की ग्राम पंचायत खेडला व हमीनपुर, उपखंड उदयपुरवाटी की ग्राम पंचायत जहाज व पचलंगी, उपखंड मलसीसर की ग्राम पंचायत धनूरी व लादूसर, उपखंड नवलगढ़ की ग्राम पंचायत मांडासी, देवगांव नूआं व ढिगाल, उपखंड चिड़ावा की ग्राम पंचायत खुडाना व बख्तावरपुरा, उपखंड मंडावा की ग्राम पंचायत मेहरादासी, कुहाडू, चुडैला व लूटू, उपखंड झुंझुनू के ग्राम पंचायत टीटनवाड़, गुढ़ा गौड़जी, खाजपुर नया व देरवाला में शिविर आयोजित किये जाएंगे।
वहीं 2 जुलाई को बुहाना उपखंड की ग्राम पंचायत पचेरी खुर्द, सूरजगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत घुमनसर कलां व काज़ी, खेतड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत नौरंगपुरा, मांदरी व ठाठावाड़ी, उदयपुरवाटी उपखंड की ग्राम पंचायत जोधपुरा व चँवरा, मलसीसर उपखंड की ग्राम पंचायत कांट व रामपुरा, नवलगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत कोलसिया, पुजारी की ढाणी व गोठड़ा, मंडावा उपखंड की ग्राम पंचायत सीगड़ा व भारु , चिड़ावा उपखंड की ग्राम पंचायत सारी व भामरवासी, झुंझुनूं उपखंड की ग्राम पंचायत मैनपुरा, बामलास, पुरोहितों की ढाणी व अबुसार में शिविर आयोजित किये जायेंगे।