Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जिला स्तरीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप का हुआ समापन

विजेता खिलाड़ियों को उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित

झुंझुनूं, (30 जून 2025)। झुंझुनूं जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन विज्डम सिटी में स्थित बैडमिंटन एकेडमी में किया गया। दो दिन चलने वाली इस चैंपियनशिप मे अंडर 11, 13, 15, 17 एवं 19 आयु वर्ग केटेगरी में बॉयज और गर्ल्स के सिंगल्स, डबल्स और मिक्स डबल्स मुकाबलो के आलावा सीनियर मेंस एवं विमेंस एवं वेटरन्स के मुकाबले खेले गए और विजेता खिलाड़ियों को उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी राजेश ओला थे जिनका झुंझुनूं जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष डॉ. दिलीप मोदी, सह सचिव विकास तुलस्यान, संरक्षक कुरड़ाराम धींवा द्वारा गुलदस्ते भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, मोमेन्टो, मेडल नकद पुरस्कार एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष डॉ. दिलीप मोदी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कि यहाँ के युवा शिक्षा के साथ साथ खेलो में भी खूब रूचि रखते है । उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कहा कि आपका बेहतर खेल आपकी प्रतिभा और आपके दृढ़ संकल्प को दर्शाता है और सभी नन्हे खिलाड़ियों की प्रतिभा से सभी को प्रेरणा मिलती है आप सभी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के सह सचिव एवं प्रतियोगिता संयोजक विकास तुलस्यान ने कहा कि जिले में इस तरह के खेलों के आयोजन से नई प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। अगर ऐसे आयोजन जिले में लगातार होने लगे तो मुमकिन है हमारे जिले के बच्चे भी स्पोर्ट्स में अपना बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
जिला बैडमिंटन संघ के सह सचिव एवं प्रतियोगिता संयोजक विकास तुलस्यान ने परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि अंडर 11 बॉयज सिंगल्स कैटेगरी में पिलानी के हुनर प्रथम झुंझुनूं के हर्षित जांगिड़ द्वितीय एवं पिलानी के चयन तीसरे स्थान पर रहे इसी के साथ गर्ल्स केटेगरी में कैरा चौधरी ने प्रथम युक्ति लांबा ने दूसरा और पीहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 13 बॉयज सिंगल्स कैटेगरी में झुंझुनूं एकेडमी के लोकेश गुर्जर प्रथम, लक्ष्य वर्मा दूसरे और कनिष्क प्रजापत तीसरे स्थान पर रहे इसी के साथ गर्ल्स केटेगरी में भूमि वर्मा ने प्रथम काव्या सिंह ने दूसरा और स्तुति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 15 बॉयज सिंगल्स कैटेगरी में झुंझुनूं एकेडमी के लोकेश गुर्जर प्रथम, नवनीत अहलावत दूसरे और वर्धीत तीसरे स्थान पर रहे इसी के साथ गर्ल्स केटेगरी में दिशिका ने प्रथम अन्विता ने दूसरा और छवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 17 बॉयज सिंगल्स कैटेगरी में झुंझुनूं एकेडमी के लोकेश गुर्जर प्रथम, डेविड राव दूसरे और एकांशु सैनी तीसरे स्थान पर रहे इसी के साथ गर्ल्स केटेगरी में अन्विता ने प्रथम काव्या सिंह ने दूसरा और छवि सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 19 बॉयज सिंगल्स कैटेगरी में अर्णव मिश्रा प्रथम,शौर्य दूसरे और प्रियांशु तीसरे स्थान पर रहे इसी के साथ गर्ल्स केटेगरी में वर्षा ने प्रथम वागीशा मोरवाल ने दूसरा और नीरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मेंस सिंगल्स की केटेगरी में आयुष भांबू प्रथम, सचिन झाझड़िया दूसरे एवं सचिन कुमावत तीसरे स्थान पर रहे साथ ही विमेंस सिंगल्स की केटेगरी में वागीशा मोरवाल प्रथम पिलानी की वर्षा द्वितीय और मुस्कान से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 15 बॉयज डबल्स के मुकाबलों में वर्षित व वर्धीत की जोड़ी ने प्रथम, लोकेश व नवनीत की जोड़ी ने द्वितीय तथा कनिष्क व लक्ष्य की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वही अंडर 15 गर्ल्स डबल्स में छवि व दिशिका की जोड़ी ने प्रथम, अन्विता व कावेरी की जोड़ी ने द्वितीय तथा हर्षिता व प्रिया की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले विवेक डांगी, सोमदत्त वर्मा, नितेश वर्मा, सचिन कुमावत व तनुज वर्मा, राजेश वर्मा राजपाल जांगिड़, हिमांशु दरिया को भी जिला बैडमिंटन संघ द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.