Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

अग्रसेन भवन के समीप रॉयल रेजीडेंसी की आसपास के एरिया में तुलसी लगे गमलों का वितरण

झुंझुनू (30 जून 2025)। लायंस क्लब झुंझुनू एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में तुलसी लगे गमलों का वितरण गिन्नी देवी राधा वल्लभ जी खेतान ट्रस्ट के सौजन्य से सोमवार प्रातः 11. 30 बजे अग्रसेन भवन के समीप रॉयल रेजीडेंसी की आसपास एरिया में किया गया।

जानकारी देते हुए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डी.एन.तुलस्यान एवं कार्यक्रम संयोजक लायन प्रहलाद अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर तुलसी लगे गमलों का वितरण संगीता अग्रवाल, गायत्री देवी अग्रवाल, रेखा बंका, रेखा खेतान, माया गुप्ता, ममता गुप्ता, प्रीति जालान, कनिका गुप्ता, कोमल खेतान, अनीता गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता एवं सीमा चनानिया सहित अन्य महिलाओं की उपस्थिति में किया गया।

विदित है कि तुलसी लगे गमलों का पिछले कई वर्षों से लगातार वितरण किया जा रहा है एवं शहर की चुनिन्दा विभिन्न एरिया एवं विभिन्न कांप्लेक्सो में वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन्हें भी तुलसी लगे गमला लगा लेना हो चुना का चौक रानी सती रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस पर आकर ले सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.