Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य,चिकित्सा शिक्षा एवम् आयुष विभाग के कार्मिकों एवं हितधारकों का आमुखीकरण एक सितम्बर को
जयपुर, (31 अगस्त 2023)। चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवम् आयुष विभाग के कार्मिकों एवं हितधारकों का आमुखीकरण कार्यक्रम अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह की अध्यक्षता में एक सितम्बर को प्रातः 11 स्वास्थ्य भवन के आरएचएसडीपी हॉल में आयोजित किया जाएगा। आप कवरेज हेतु सादर आमंत्रित है।
निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि उक्त आमुखीकरण कार्यक्रम में राज्य स्तर से प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा टी. रविकांत, शासन सचिव आयुष विभाग भानु प्रकाश अटरू सहित प्रमुख अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, ब्लॉक, उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर तक के विभाग के कार्मिकों एवं हितधारकों को सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम से एएनएम, आशा सहयोगिनी, महिला आरोग्य समिति सदस्य, नर्सिंग, मेडिकल, पैरामेडिकल, आयुष कॉलेजों के छात्र, सीएचओ, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य मित्र सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग के सभी हितधारक जुडेंगे।