Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
चिड़ावा,(5 जून 2025)। झुंझुनू जिले के विभिन्न गांवों में जल एंव पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाली चिड़ावा की स्वंय सेवी संस्था रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चिड़ाव ब्लाॅक के 6 गांवों में संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र पालीवल, कृषि एंव वानिकी समन्वयक शुबेन्द्र भटट्, जल संसाधन एंव ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा के सानिध्य में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र पालीवल ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य विभिन्न ग्रामों के जनप्रतिनिधीयों, प्रबुद्ध जन एंव अन्य ग्रामीणजनों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए आगामी मानसून में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर उनका संरक्षण अपने घर के सदस्य की भांति करने हेतु जागरूक करना है।
संस्थान कृषि एवं जल संसाधन समन्वयकों द्वारा विशेष रूप से युवाओं को जागरूक करते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधोरोपण कर आने वाली पीढी को विरासत में शुद्ध जल एंव प्राणवायु के रूप में देने हेतु पर्यावरण एंव वर्षाजल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही खेती में रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशक एंव घरेलू उपयोग में आने वाले प्लास्टिक को कम से कम या बन्द करने हेतु जन भागीदारी हेतु प्रेरित भी किया। सभी ग्रामों में डालमिया संस्थान के प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणजनों को एक-एक पौधे की जिम्मेदारी देकर लगवाकर भविष्य में उसकी देखरेख के लिए प्रेरित किया।
संस्थान के कृषि एंव वानिकी समन्वयक ने बताया कि गिरते भूजल स्तर को देखते हुए संस्थान झुंझुनू जिले में इस वर्ष विगत वर्षों से कई ज्यादा पौधारोपण करेगी ताकि वर्षा जल का संरक्षण एंव वर्षा का औसतन दर को बढाया जा सके। उन्होनें बताया कि इस उदेश्य की पूर्ति के लिए गांव-गांव जाकर जनप्रतिनिधियों एंव ग्रामीणजनों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान नरहड़, अमरपुरा, थिंचौली, मालुपुरा, महरमपुर, गिडानिया इत्यादि गांवों में सँस्थान के क्षेत्रीय कृषि पर्यवेक्षक राकेश महला, मानसिंह, अजय बलवदा एवं उपरोक्त गांवों से ग्राम विकास समिति अध्यक्ष विद्याधर, रामावतार, भागीरथ चैधरी, सतवीर, सुनिल डूडी, मुमताज मास्टर, महताब योगी, शेरसिंह, एएनएम ममता शर्मा, जीएनएम इन्द्रावती, पशुपालन विभाग थिचैली से डाॅ0 अमित डांगी, किसान नर्सरी संचालक राजाराम झाझडिया एंव समस्त ग्रामीणजनों की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया।