Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू,(27 दिसंबर 2024)। महर्षि दयानंद बालिका विज्ञानं स्नातकोतर महाविद्यालय में आयोजित एन.एस.एस.शिविर के तीसरे दिन छात्राओं द्वारा श्रमदान कार्य किया गया। प्रथम सत्र के दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर एवं उसके आस-पास साफ-सफाई की गई तथा कचरा पात्रों की देख रेख की गई।
द्वितीय सत्र में NSS प्रभारी डॉ. गोपाल शर्मा ने बताया कि एकल गायन प्रतियोगिता व विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की गई। एकल गायन प्रतियोगिता में साक्षी ने प्रथम स्थान, कोमल ने द्वितीय स्थान एवं अन्तिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में नीतू ने प्रथम स्थान, अन्तिमा ने द्वितीय स्थान तथा नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।