Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

श्री पंचदेव मंदिर के स्वर्ण जयंती समारोह पर श्री गोपाल गौशाला झुंझुनू को ग्यारह गायों का होगा गौदान

झुंझुनू (12 अप्रैल 2025)। श्री बाबा गंगाराम धाम श्री पंचदेव मंदिर के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में स्वर्ण जयंती समारोह 16 एवं 17 अप्रैल को भव्य रूप से झुंझुनू में आयोजित होने जा रहा है। इस अवसर पर देश-विदेश के कोने-कोने से हजारों प्रवासी भक्तों का आना प्रारंभ हो चुका है। इस अवसर को गौ सेवा के साथ शुरू करने के प्रकल्प को ध्यान में रखते हुए मंदिर के मुख्य ट्रस्टी श्री अनिल जी मोदी ने श्री गोपाल गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं डॉक्टर डीएन तुलस्यान से श्री पंचदेव मंदिर में शनिवार अपराह्न 5:00 बजे आपसी विचार विमर्श के साथ अपनी इच्छा जताई कि वे इस अवसर को यादगार बनाने के लिए वे गौ सेवा में कुछ अच्छा करना चाहते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित संजय जालान हैदराबाद, प्रदीप मोदी सूरत, झुंझुनू से प्रदीप पाटोदिया, सुनील (बंटी) मोदी के साथ आपसी चर्चा करते हुए विभिन्न सेवा कार्यों के बारे में उन्हें बताया गया जिस पर उन्होंने कहा कि बाबा गंगाराम जी की इच्छा के अनुसार भक्त शिरोमणि देवकीनंदन जी एवं माता गायत्री देवी का हमेशा ही गौ सेवा में रुझान रहा है, उन्होने इस अवसर पर (11) ग्यारह गायों का गौदान करने की स्वीकृति दी है।

स्वर्ण जयंती महोत्सव के शुभ अवसर पर ग्यारह गायों का गौदान पंचदेव मंदिर झुंझुनू परिसर में 15 अप्रैल मंगलवार प्रातः 9:00 बजे विधि विधान के साथ विद्वान पंडितों के आचार्यत्व में किया जाएगा।

श्री गोपाल गौशाला में लगातार गौसेवा के लिए भामाशाहों की मदद मिल रही है। गौशाला में गौसेवा पर विश्वास की मोहर लगाते हुए विकास के कार्य लगातार हो रहे है। अब ग्यारह गायों का गौदान करने की स्वीकृति पंचदेव मंदिर की ओर से मिली है है। गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं मंत्री नेमी अग्रवाल ने बताया कि दानदाताओं का गौशाला के प्रति विश्वास दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है जिससे दानदाता बड़ी संख्या में जुड़कर गौ सेवा में आगे आ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.