Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दिलाई गई शपथ

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हुआ आयोजन

जयपुर, (31 मई 2024)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों की अनुपालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई।

जयपुर के एडीआर सभागार में आयोजित हमारा संविधान हमारा सम्मान पंच प्राण ई-शपथ समारोह के दौरान जयपुर विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर द्वितीय सचिव पल्लवी शर्मा ने न्यायिक अधिकारियों, न्यायिक कर्मचारियों एवं पैरालिगल वॉलंटियर्स को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। साथ ही आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान भी किया।

पल्लवी शर्मा ने इस मौके पर समारोह के प्रतिभागियों को राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.