Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जुलाई माह में इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी रात्रि चौपाल

झुंझुनूं (05 जुलाई 2024)। आम लोगों की प्रशासन से जुडी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग, उनके लाभ स्थानीय निवासियों तक पहुंचाने और प्रशासनिक समस्याओं को मौके पर हल करने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर जुलाई माह में रात्रि चौपालों का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल 12 जुलाई को पिलानी की तिगियास में, 19 को मंडावा की भीमसर में तथा 26 को बुहाना में रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.