Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
गायत्री व्यायाम शाला हनुमान मंदिर में नवरात्र दुर्गा पूजा महोत्सव
अखंड रामायण पाठ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कल से
लक्ष्मणगढ़ (02 अक्टूबर 2024)। यहां श्री रघुनाथ अस्पताल के पास स्थित गायत्री व्यायाम शाला हनुमान मंदिर में कल 03 अक्टूबर से 9 दिवसीय धार्मिक आयोजन होगा । यह जानकारी देते आयोजन से जुड़े जानें माने सामाजिक कार्यकर्ता व कर सलाहकार एडवोकेट प्रदीप एम पारीक ने बताया कि विगत तीन दशक से मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र में मंदिर परिसर में सूरत प्रवासी समिति के सचिव पुजारी ललित पारीक के सानिध्य में युवा आयोजन की व्यवस्था को कारगर व व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं तथा अनवरत यह प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजन में महिलाओं की अपार संख्या के साथ बडी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की भागीदारी रहती है।
एडवोकेट पारीक ने बताया इस दौरान मंदिर परिसर में नवरात्र महोत्सव ,अखंड रामायण पाठ, एवं साथ में ही मायड़ भाषा में रामगढ़ शेखावाटी के प्रसिद्ध कथावाचक लालचंद पुरोहित के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होंगा। उन्होंने बताया कि सुबह-शाम मां दुर्गा की आरती 24 घंटे रामायण पाठ एवं दोपहर को 3 से शाम 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का वाचन होगा । उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है जो आयोजन को सफल व व्यवस्थित बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रात्रि को मां भगवती की आरती के तुरंत बाद पंगत प्रसादी के भंडारे का आयोजन होता है। उन्होंने बताया कि भंडारा पीछले 31 वर्ष से अनवरत जारी है।