Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सेवा क्षेत्र में किए सुरक्षात्मक उपायों पर की समीक्षा

जयपुर, (19 अगस्त 2025)। संविधान द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए प्रदत्त सेवा क्षेत्र में किए सुरक्षात्मक उपायों के राज्य में क्रियान्वयन की राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना एवं सदस्य वड्डेपल्ली रामचंदर ने मंगलवार को समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शासन सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में कार्मिक विभाग के सचिव कृष्णकांत पाठक ने आयोग द्वारा मांगी गई सूचना एवं जानकारी को बिंदुवार प्रस्तुतीकरण के जरिए बताया। इस दौरान योजना, उद्योग, स्वायत्त शासन, वित्त, सहकारिता, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, पंचायती राज, कर्मचारी चयन आयोग, स्कूल एवं संस्कृत शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पाठक ने विभिन्न विभागों में अनुसूचित जाति वर्ग की पिछले वर्षों की बैकलॉग पदों की संख्या के बारे में बताया। उन्होंने आयोग को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही विभिन्न विभागों में अनुसूचित जाति वर्ग के कार्मिकों के बैकलॉग को भरने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति वर्ग के प्रमोशन, रोस्टर, सेवा मामलों सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा, सचिव (आयोग) जी. श्रीनिवास, संयुक्त सचिव एच. काम सुआनथांग, डीआईजी (पी) सनमीत कौर, निदेशक कौशल कुमार, सामाजिक न्याय निदेशक आशीष मोदी सहित संबंधित उच्च स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.