Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

स्मार्ट मीटर के विरोध में जन सम्पर्क रैली निकाली

सूरजगढ़, (19 अगस्त 2025)। आज सूरजगढ में स्मार्ट मीटर के विरोध में संघर्ष समिति द्वारा पंकज धनखड़ के निर्देशन में जन जागरूकता रैली निकाली गई। वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने बताया कि पंचायत समिति सूरजगढ कार्यालय के सामने से शुरू होकर रैली पुराना बस स्टेंड, नया बस स्टैंड होकर मण्डी मोड़, बुहाना चोराहा होकर जाखोद बाई पास तक सम्पर्क किया गया। एडवोकेट एसोसिएशन ने भी लिखित में बीस तारीख को झुंझुनूं बन्द का समर्थन किया है।इस अवसर पर उम्मेद सिंह धनखड़, सुशील डांगी,सन्दीप भड़िया, अशोक काजला,कुनन ओला, सुरेश पहलवान, महेंद्र ओला सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.