Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुंबई प्रवासी इन्वेस्टमेंट एडवाइजर एसपी तुलस्यान ने सपरिवार गौशाला में की गौ सेवा साथ ही बायोगैस प्लांट लगाने की दी स्वीकृति

झुंझुनू (18 फरवरी 2024)। शशिकांत परमानंद तुलस्यान (एसपी तुलस्यान) सुप्रसिद्ध इन्वेस्टमेंट एडवाइजर मुंबई ने अपनी धर्मपत्नी उमा, सुपुत्र अभिनंदन, सुपुत्र वधू मेघा, सुपौत्र ऋषिकेश एवं सुपौत्री वेदान्सिका एवं भतीजे आशीष मोहन तुलस्यान के साथ आकर अपने हाथों से गौ माता को गुड़ एवं गेहूं के आटे से बनी रोटियां इत्यादि सामग्री खिलाकर गौ सेवा की।
इस अवसर पर श्री गोपाल गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, मंत्री नेमी अग्रवाल, नरोत्तम लाल राणासरिया, आशीष तुलस्यान, सुमित क्यामसरिया एवं नितिन अग्रवाल उपस्थित थे जिन्होंने तुलस्यान परिवार का दुपट्टा ओढाकर गो माता का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन भी किया।
एसपी तुलस्यान ने गौशाला परिसर का अवलोकन कर हास्पिटल सहित अन्य स्थानों एवं व्यवस्थाओं को देखकर प्रबंध समिति की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि श्री गोपाल गौशाला में रियल में गौ माता की सेवा हो रही है। उन्होंने गौशाला में बायोगैस प्लांट लगाने की अपनी ओर से स्वीकृति प्रदान की जिस पर गौशाला पदाधिकारीयों ने उनका आभार प्रकट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.