Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (9 जनवरी 2024)। झुंझुनूं निवासी स्वर्गीय शारदा देवी मंगतुराम जी जालान की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र मुंबई प्रवासी देवेंद्र जालान के आर्थिक सौजन्य से श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था एवं लायंस क्लब झुंझुनू के संयुक्त तत्वावधान में रिको स्थित राज पैलेस होटल के समीप जरूरतमंद झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार अपराह्न 5 बजे किया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया, रोहिताश्व बंसल, लायंस क्लब झुंझुनू के अध्यक्ष अमरनाथ जांगिड़, सचिव भागीरथ प्रसाद जांगिड़, स्पेशल कैबिनेट सेक्रेटरी नरेंद्र व्यास, पूर्व अध्यक्ष किशनलाल जांगिड़, पूर्व अध्यक्षा शकुंतला पुरोहित, प्रथम उपाध्यक्ष डॉ बबीता कुमावत, महिपाल सिंह एंव लियो राहुल जांगिड़ सहित अन्य जन ने सेवा कार्य में सहयोग किया।
जानकारी देते हुए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी श्रवण केजडीवाल एवं परमेश्वर हलवाई ने बताया कि स्थानीय एवं प्रवासी दानदाताओं का लगातार कंबल वितरण में आर्थिक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले माह दिसंबर में हजारों की संख्या में जगह-जगह जाकर उनके द्वारा जरूरतमंद लोगों को विभिन्न उदारमना दानदाताओं के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया था यह कार्य मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी तक चलेगा। विदित है कि पिछले वर्ष 4200 कंबलो का वितरण किया गया था जो कि इस बार जरूरतमंद लोगों को 6000 से अधिक की संख्या में होने की संभावना है।