Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
विकास रथ के साथ विधायक राजेन्द्र भांबू का ग्राम पंचायतों का दौरा, जनसुनवाई व विकास कार्यों का लोकार्पण
झुंझुनूं (18 दिसम्बर 2025)। राजस्थान सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राजेन्द्र भांबू ने विकास रथ के साथ प्रतापपुरा, खाजपुर, इंडाली एवं भड़ुंदा कलां ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधा संवाद कर जनसुनवाई आयोजित की तथा क्षेत्र में स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
दौरे के दौरान इंडाली ग्राम पंचायत में “प्रशासन गांवों के संग” अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, बिजली सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण किया।
विधायक राजेन्द्र भांबू ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार “बढ़ता राजस्थान – हमारा राजस्थान, नव उत्थान नई पहचान” के संकल्प के साथ जनकल्याण और सुशासन की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के समग्र और सतत विकास के लिए सरकार एवं जनप्रतिनिधि पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी रतन सिंह तंवर, संयोजक मुकेश पातुसरी, सह संयोजक बाबूलाल माहिच, सह संयोजक सुमेर सैनी, शिक्षाविद् एवं पूर्व प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह, अर्जुन महला, एसडीएम कोशैल्य विश्नोई, तहसीलदार महेंद्र मुंड, बीडीओ सीताराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।