Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुन्झुनू से चिड़ावा-पचेरी हरियाणा बॉर्डर तक फोरलेन सड़क बनेगी*
2203 करोड़ की लागत से 78 किमी हाईवे का होगा फोरलेनकरण, प्रोजेक्ट में 42 ब्रिज बनेगे प्रदेश के आर्थिक विकास को नई दिशा और गति मिलेगी- उप मुख्यमंत्री, दिया कुमारी
जयपुर, 18 दिसंबर 2025)। झुन्झुनू-चिड़ावा-सिंघाना-पचेरी (हरियाणा बॉर्डर सीमा) तक 4 लेन सड़क का निर्माण करवाया जाएगा ।भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 78.180 किमी फोरलेन सड़क(एनएच 11)निर्माण के लिए 2202.67 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है ।
इस परियोजना में झुन्झुनू बीड़ , बगङ, खुड़ाना, सिंघाना, पचेरी कलां आदि मे 4 लेन बाईपास सड़क निर्माण कार्य एवं चिड़ावा में पिलानी सड़क से लाखू तिराहा एवं लाखू तिराहा से ओजटू तिराहा तक 4 लेन रिंग रोड़ का निर्माण करवाया जायेगा। उक्त परियोजना में बाईपास सड़क की कुल लम्बाई 41.660 कि.मी. तथा एग्जिस्टिंग रोड़ की कुल लम्बाई 36.520 किमी में 4 लेन सड़क बनायी जायेगी। उक्त परियोजना में कुल 42 ब्रिज बनाये जायेगें। वर्तमान मे भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पक्रियाधीन है।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा की इस फोरलेन हाइवे के निर्माण से द्रुत एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इससे क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास को नई दिशा एवं गति मिलेगी, औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे । ग्रामीण क्षेत्रों की उपजों की बड़े बाजारों तक पहुँच आसान होगी जिससे किसनों की आय में वृद्धि होगी । उन्होंने कहा है की मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में मजबूत आधारभूत ढाँचा स्थापित किया जा रहा है , जो प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।