Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्यमंत्री हीरालाल नागर 17 मार्च को झुंझुनूं दौरे पर

झुंझुनूं,(12 मार्च 2026)। ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर 17 मार्च को झुंझुनूं जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 9:30 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12:30 बजे झुंझुनूं पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे गोल्याना में नव निर्मित सहायक अभियंता कार्यालय का उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे।

दौरे के दौरान मंत्री नागर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसके पश्चात शाम 6 बजे झुंझुनूं से प्रस्थान कर रात्रि 9:30 बजे जयपुर पहुंचेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.