Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्य विधानसभा में सदस्यों ने लिया प्लास्टिक बैग के न्यूनतम उपयोग का संकल्प

जयपुर, (3 जुलाई 2024)। राज्य विधानसभा में बुधवार को अन्तरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर सदस्यों ने प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल को न्यूनतम करने तथा आमजन को भी इस हेतु जागरूक करने का संकल्प लिया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदस्यों को यह संकल्प दिलाया।
देवनानी ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्लास्टिक प्रदूषण की गंभीरता को समझते हुए संवेदनशील होकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करें। प्लास्टिक बैग के स्थान पर कपड़े के बने अथवा बायोडीग्रेडेबल बैग का इस्तेमाल करें। उन्होंने सभी सदस्यों से प्लास्टिक बैग्स का न्यूनतम प्रयोग, इसके उचित निस्तारण के लिए संवेदनशील होने तथा अपने आस-पास के लोगों को भी प्लास्टिक बैग के कम से कम उपयोग और पर्यावरण पर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के प्रति जागरुक करने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.