Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान पुलिस के प्रथम शहीद कांस्टेबल चन्द्रभान का शहादत दिवस मनाया

सूरजगढ़, (9 जून 2025)। आज 9जून को राजस्थान पुलिस के प्रथम शहीद कांस्टेबल चन्द्रभान का 15 वां शहादत दिवस पूर्व चेयरमैन सुरेश शर्मा के निर्देशन में थाने के सामने शहीद प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया।सभी नागरिकों ने चन्द्रभान अमर रहे के नारे लगाते हुए शहीद की प्रतिमा को नमन किया व पुष्प अर्पित किए। वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने बताया कि सुरेश शर्मा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम इन अमर शहीदों के कारण ही सुरक्षित हैं। अतः हमें हर वर्ष इन शहीदों को इनकी पुण्यतिथि पर नमन करना चाहिए,आदर भाव प्रकट करना चाहिए। जिससे युवाओं को प्रेरणा मिले और देश भक्ति का जज्बा पैदा हो। इस अवसर पर NSUI के प्रदेश संयुक्त संगठन मंत्री यश डैला, हेमन्त लुनायच, बलबीर राव,मास्टर धर्मवीर भगासरा, पुरूषोत्तम कुमावत, राजेश जोशी, राजकरण भड़िया, देशराम खरड़िया, अंतर सिंह श्योराण, दिनेश शर्मा, अंकित कुमार, बलबीर ठोलिया, भारत भूषण, प्रदीप कुमार HC, मनोहर लाल जांगिड़,बागेश कुमार, फूलचंद फूलवारिया, जुगल किशोर, मोतीलाल बासिया, सुमेर सिंह गुरावा, ASI सांवरमल, जगदीश प्रसाद HC, विद्याधर HC, महेंद्र सिंह HC, राजेश कुमार कानि, धर्मेंद्र कुमार कानि, शकिल मोहम्मद, रोशनलाल गुरु, श्याम सुंदर सैनी सहित काफी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.