Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

श्री गोपाल गौशाला द्वारा आयोजित मकर संक्रांति पर्व एवं गौ सेवा दिवस 14 जनवरी को

झुंझुनू, (07 जनवरी 2024)। मकर संक्रांति पर्व श्री गोपाल गौशाला झुंझनू में गौ सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमें सामूहिक हवन एवं कठपुतली डांस व मैजिक शो का आयोजन होगा।

श्री गोपाल गौशाला झुंझनू के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, मंत्री नेमी अग्रवाल एवं संयोजक शशिकांत पंसारी ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर गौशाला आने वाले भक्तों के लिए गौ माता की सेवा के लिए गुड एवं चारे की व्यवस्था रहेगी। विशेष रूप से गौशाला में तुलादान की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी रविवार को प्रातः 5:00 बजे से सामूहिक हवन कार्यक्रम होगा, सांयकाल 5:30 बजे से कठपुतली एवं मैजिक शो का आयोजन किया जाएगा । मैजिक शो में जादूगर सम्राट द्वारा जादूई कारनामें एवं कठपुतली डांस दिखाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.