Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

3 सितम्बर को होगा महासंगम कल पीले चावल वितरण का कार्यक्रम प्रदेश स्तरीय ब्राह्मण नेताओं की होगी संयुक्त बैठक

जयपुर 14 जुलाई। आगामी 3 सितम्बर को होने वाले ब्राह्मण महासंगम के लिये कल बनीपार्क स्थित खण्डाका हाउस मे सर्व ब्राह्मण महासभा एवं अन्य ब्राह्मण संगठनों की प्रदेश स्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की गई है। जिसमें समाज की महिलाएं पीले चावल वितरण करेगी। इसके लिये तय किया गया है कि पूरे प्रदेश में 5 हजार किलो पीले चावल वितरण किये जायेगें। जिसकी शुरुआत कल जयपुर से होगी।

सर्व ब्राह्मण महासभा के युवा अध्यक्ष गब्बर कटारा ने बताया कि सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने पुरे प्रदेष के 30 जिलो की लगभग 200 विधानसभाओं सहित गांव, ढाणी, पंचायत स्तर पर प्रदेश का दौरा किया है। जिसमें प्रदेश के हर बूथ से कम से कम 10 ब्राह्मणों को आमंत्रित किया जायेगा। इसके लिये प्रदेश के कुल 51 हजार बूथों पर समाज के बंधुओं से सम्पर्क किया जा रहा है।
गब्बर कटारा ने बताया कि 3 सितम्बर को होने वाले महासंगम के प्रति समाज का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसलिए इस बार पहली बार प्रदेश की 200 की 200 विधानसभाओं से समाज बंधुओं को जयपुर बुलाया जाएगा और समाज हित में जो भी निर्णय इस महासंगम में लिये जायेगें उन्हें समाज के हर तबके तक पहुंचाया जायेगा। इस संदर्भ में आने वाले 2 माह तक पूरे प्रदेश में महासभा के पदाधिकारी छोटे-बढे सम्मेलन गांव, ढाणी स्तर पर करके एक विशेष कार्य योजना बनाकर लोगो जयपुर महासंगम में आमंत्रित कर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.