Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लायंस क्लब द्वारा पंसारी लॉयंस अस्पताल बगड़ रोड झुंझुनू पर मधुमेह चिकित्सा शिविर आयोजित

झुंझुनू,। लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वावधान में दिनांक 5 नवम्बर रविवार को प्रातः 9बजे से दोपहर 12बजे तक पंसारी लॉयंस अस्पताल बगड़ रोड झुंझुनू पर मधुमेह चिकित्सा शिविर स्वर्गीय गौरी शंकर जी एवं कमला देवी जी सिंघानिया की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र संतोष सिंघानिया (मुरली वाला एजेंसी मोरवी गुजरात) की ओर से आयोजित किया गया जिसमें 68 रोगियों का पंजीयन किया गया। शिविर में रोगियों की गहन चिकित्सा जांच निशुल्क की गई। और जांच रिपोर्ट के अनुसार क्लब के लायन डॉक्टर अनिल अग्रवाल ने अपनी सेवाएं प्रदान की और उनके द्वारा उपचारित लिखी गई दवा सभी शुगर रोगियों को एक माह की निशुल्क प्रदान की गई ।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन अमरनाथ जांगिड़, सचिव भागीरथ प्रसाद जांगिड़, कोषाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़, ओमप्रकाश जांगिड़, महिपाल सिंह, शिविर के प्रेरणा स्रोत लायन कैलाशचंद्र सिंघानिया, संयोजक लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, चौथमल सिंघानिया एवं कैलाश चंद्र टेलर सहित अन्य जन उपस्थित थे।

इसी दिवस क्लब द्वारा प्रत्येक सप्ताह लगाए जाने वाले बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमे 28 रोगियों का पंजीयन किया गया जिनको डॉक्टर अनिल अग्रवाल द्वारा निशुल्क परामर्श देते हुए उपलब्ध दवाइयां क्लब की ओर से निशुल्क प्रदान की गई।
शिविर संयोजक लायन कैलाश चंद्र टेलर थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.