Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुंझुनूं एकेडमी के वार्षिकोत्सव ‘सारंग’ का हुआ भव्य रंगारंग आयोजन

नंबरों का अहंकार न पालें, हर सीढ़ी पर मिलेंगी चुनौतियां: अनुज माथुर

शेखावाटी के सबसे बड़े फेस्टिवल ‘सारंग’ का एक दिवसीय आयोजन झुंझुनूं एकेडमी के डीएम मोदी ऑडिटोरियम में में किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के प्रदेशाध्यक्ष मेजर जनरल अनुज माथुर, वायु सेना के पूर्व अधिकारी एवं जयपुर प्रान्त अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के अध्यक्ष एयर कमोडोर चंद्रमोली, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी जनरल मैनेजर मनरूप सिंह पूनिया तथा बिरला सार्वजनिक हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मधुसूदन मालानी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीपदान के साथ की गई एवं साथ ही कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत झुंझुनूं एकेडमी स्कूल परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर विधालय के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने अलग अलग थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। भगवान शिव का तांडव हो या माँ दुर्गा का अयि गिरि नन्दिनी या श्री कृष्ण की लीला सभी ने आये हुए मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के प्रदेशाध्यक्ष मेजर जनरल अनुज माथुर ने उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय प्रांगण में उपस्थित विद्यालय के बच्चों तथा उनके अभिभावक से सफल होने के गुण बताए। और जीवन मे कैसे रसायन, भौतिक के अहमियत पर बच्चो को जोर डालने को कहा और अपने जीवन मे इसका समागम कैसे हो वो भी बताया। उन्होंने संस्थान के संस्थापक डॉ दिलीप मोदी के शिक्षा में 40 वर्षो को एक मील का पत्थर बताया और कहा कि आज भी आधुनिकता के साथ संस्कार को डॉ मोदी ने जीवित रखा है।

वायु सेना के पूर्व अधिकारी एवं जयपुर प्रान्त अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के अध्यक्ष एयर कमोडोर चंद्रमोली ने अपने उद्बोधन ने आज मै उसी झुंझुनूं झुंझुनूं एकेडमी में खड़ा हु जो जिसकी शुरुआत एक पेड़ के नीचे हुई थी और ये सब मेंहनत का फल है उन्होने सभी बच्चों से कहा आज की आपकी मेंहनत आपको कल आपको एक नया मुकाम देंगी जीवन में बहुत बाधाये आएंगी लेकिन याद रखना हरा वही जो लड़ा नहीं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पिछले एकेडमिक वर्ष में क्लास नर्सरी से 12 तक के सभी टॉपर्स को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया तथा साथ ही डिफेन्स में चयनित विद्यार्थियों को स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया इस अवसर पर स्कूल में अपनी बेहतरीन सेवाएं देने वाले सभी टीचर्स को स्कूल द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर झुंझुनूं एकेडमी चेयरमैन डॉ दिलीप मोदी ने सभी टॉपर्स विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा की आप सभी इस अवार्ड के काबिल है क्योकि आपने अपने आपको साबित किया है कि आप अन्य विद्यार्थियों से हटके है लेकिन केवल एकेडेमिक्स में बेहतर होना सफल होना नहीं है किसी भी कार्य में निरंतरता जरुरी होती है तभी उसके दूरगामी परिणाम होते है आप सभी इसी भावना से भविष्य में कठिन परिश्रम करेंगे।

झुंझुनूं एकेडमी प्राचार्य डॉ रवि शंकर शर्मा ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि झुंझुनूं एकेडमी अपने बेहतरीन रिजल्ट्स के लिए जानी जाती है और लगातार इस साल भी वो परम्परा कायम रही स्कूल ने तीन राज्य स्तरीय खेलों एवं एक सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन खेल की मेजबानी की साथ ही जिला स्तरीय एवं संघ द्वारा आयोजित चैंपियनशिप का भी सफल आयोजन इसी वर्ष किया उन्होंने स्कूल के अचीवमेंट्स पर बोलते हुए कहा कि स्कूल में पढाई के साथ साथ खेलों में भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा 8 से ज्यादा विद्यार्थियों ने अपना नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

स्कूल निदेशक आकाश मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्कूल पिछले साल से हर पल कुछ नया करने का प्रयास कर रही है हमारा उदेशय शिक्षा के नई टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाना है जिससे विधार्थी उसे आसान और बेहतर ढंग से समझ सके। उन्होंने स्कूल प्लस प्रोग्राम की व्याख्या करते हुए कहा कि आज की स्कूल प्लस प्रोग्राम आज की जरुरत के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है जिसका उदेश्य विद्यार्थी बिना तनाव लिए पढ़ाई और रुचिकर बना सकता है क्योकि ये प्रोग्राम विधार्थी के सर्वांगीण विकास पर कार्य करता है।
कार्यक्रम के अंत में जीवेम होस्टल्स निदेशक कुरड़ाराम धींवा ने सभी आये हुए अतिथियों, गणमान्य लोगो, अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में जीवेम् मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आशुतोष मोदी, जाॅली एन्जल्स डायरेक्टर रानू मोदी, क्रिएटिव डायरेक्टर गरिमा मोदी, प्राचार्य डाॅ. रवि शंकर शर्मा, शूरवीर डिफेन्स एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत सिंह शेखावत, उपप्राचार्या सरोज सिंह, हेडमिस्ट्रेस उमा शर्मा, प्रशासक कमलेश कुलहरि, शहर के गणमान्य वरिष्ठ नागरिक एवं सभी स्टाफ मेंबर्स उपस्थित थे।

डॉ. रविशंकर शर्मा
प्राचार्य झुंझुनूं एकेडमी

Leave A Reply

Your email address will not be published.