Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा सीकेआरडी अस्पताल में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का कार्यक्रम आयोजन

झुंझुनूं ,(02 अक्टूबर 2023)। लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा प्रांतीय सेवा सप्ताह पंचानन के अंतर्गत आज दिनांक 2 अक्टूबर 2023 को प्रातः सीकेआरडी अस्पताल में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें इन महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम मे क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन अमरनाथ जांगिड़, सचिव लायन भागीरथ प्रसाद जांगिड़, लायन डॉ लालचंद ढाका, लायन डॉ देवेंद्र सिंह शेखावत, लायन ओम प्रकाश जांगिड़, लायन शकुंतला पुरोहित, लायन पिनाक सैनी, लायन महिपाल सिंह, लायन शिव कुमार जांगिड़, डॉ  संतोष ढाका, डॉ नत्थू सिंह एवं अस्पताल के नरेंद्र व स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर लायन डॉक्टर लाल चंद ढाका ने इन महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला तथा नशा मुक्ति, पान, गुटका, तंबाकू सिगरेट आदि के सेवन से दूर रहने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर अस्पताल के सफाई इंचार्ज श्रवण कुमार व सिक्योरिटी ऑफिसर बलवंत सिंह को क्लब अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.