Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
कोटा, (26 जनवरी 2024)। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कोटा मे जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ एवं शिक्षित रोजगार केंद्र प्रबन्धक समिति (एसआरकेपीएस) राजस्थान द्वारा हाड़ौती पान विक्रेता संघ के संयुक्त तत्वाधान में तंबाकू मुक्त पीढ़ी बनाने हेतु तंबाकू विक्रेताओं की भूमिका एवं तंबाकू वेंडर लाइसेंस प्रणाली लागू करने हेतु किए गए कार्य की प्रगति पर समीक्षा बैठक की गई,जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जगदीश कुमार सोनी ,उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) डॉ गोविंद सिंघल व जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ से जिला प्रोग्राम ऑफिसर अमित शर्मा,एसआरकेपीएस संस्था से परियोजना अधिकारी हिरेन्द्र सेवदा व सचिन मौर्या, हाड़ौती पान विक्रेता संघ कोटा के अध्यक्ष महेश कुमार मोदी व सचिव राघवेंद्र बिहारी और पान विक्रेता संघ से जुड़े समस्त तंबाकू विक्रेता उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए हिरेन्द्र सेवदा एवं सचिन मौर्या ने तंबाकू विक्रेताओं को लाइसेंस की जरूरत बताते हुए कहा कि वर्तमान में तंबाकू कंपनियां विक्रेताओं के माध्यम से कानून का उल्लंघन करती हैं, जिससे विक्रेताओं को वित्तीय नुकसान होता है और कोर्ट तक भी जाना पड़ता है अतः तंबाकू कंपनियों की मनमानी खत्म करने के लिए यह कारगर कदम होगा, साथ ही उन्होने बताया की वर्तमान मे लाइसेंस नहीं होने कारण कोई भी तंबाकू आसानी से बेच सकता हैं जिसकी वजह से बाज़ार मे अवैध तंबाकू उत्पाद भी उपलब्ध हैं व सरकार को इसका कोई भी टेक्स प्राप्त नही होता हैं साथ ही इन अवैध तंबाकू उत्पाद पर तंबाकू नियंत्रण कानून की पालन भी नही की जा रही हैं
डॉ सोनी ने बताया कि तंबाकू वेंडर लाइसेंस प्रणाली लागू करने से तंबाकू से फैलने वाले कचरे में कमी होगी और स्वच्छ भारत अभियान में सहायक होगा ,लाइसेंसधारी विक्रेताओं की आय में वृद्धि होगी समस्त शिक्षण संस्थान तंबाकू मुक्त हो सकेंगे साथ ही समस्त सार्वजनिक स्थान तंबाकू मुक्त हो सकेंगे तंबाकू उत्पादो के सेवन से केवल युवा पीढ़ी को ही नहीं बल्कि सभी को तंबाकू उत्पादन से दूर रहना चाहिए।
जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ कोटा से अमित शर्मा ने तंबाकू नियंत्रण से संबधित कानूनों की जानकारी देते हुए विक्रेताओं से कानून की पालना सुनिश्चित करने का आग्रह किया। अमित शर्मा ने बताया की तंबाकू वेंडर लाइसेंस लागू होने पर कोटपा 2003 कानून की पालना सुदृढ़ हो सकेगी साथ ही समस्त शिक्षण संस्थान तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाते हुये 100 गज के दायरे मे तंबाकू की बिक्री को रोका जा सकेगा ।
हाड़ौती पान विक्रेता संघ के अध्यक्ष महेश कुमार मोदी ने बताया की नगर निगम कोटा को भी एक वर्ष पूर्व ज्ञापन देकर तंबाकू वेंडर लाइसेंस प्रणाली लागू करने के लिए निवेदन किया गया था व आशा हैं की नगर निगम द्वारा जल्द ही तंबाकू वेंडर लाइसेंस प्रणाली लागू की जाएगी। अध्यक्ष ने बताया कि पूरे राजस्थान राज्य में एक नियम से तंबाकू वेंडर लाइसेंस प्रणाली लागू की जाती है तो एक समान शुल्क होना चाहिए और बच्चों को तंबाकू विक्रेताओं से किसी प्रकार का तंबाकू उत्पाद नहीं बेचा जाएगा,जिससे कोटपा 2003 कानून की पालना कानून के अनुरूप हो सकेगी । कार्यशाला में सचिव ने बताया हमारे संघ से जुड़े हुए सभी तंबाकू विक्रेता को एक पहचान मिलेगी कि यह केवल तंबाकू जनित उत्पादों की ही बिक्री करता है साथ ही स्थानीय निकायों में राजस्व की वृद्धि होगी । कार्यशाला के अंत में संस्था प्रतिनिधि राहुल कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।