Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर,। राजस्थान विधानसभा की पुस्तकालय समिति झारखण्ड में 4 से 6 सितम्बर तक अध्ययन यात्रा करेगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी की अनुज्ञा पर विधान सभा प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने इस आशय के आदेश जारी किये हैं।
समिति के सभापति रामनारायण मीना, सदस्य धर्मनारायण जोशी व संजय शर्मा और विधानसभा पुस्तकालय के अधिकारी विकास चतुर्वेदी व योगेश चन्द्र शर्मा सोमवार को प्रात: यहाँ सांगानेर एयरपोर्ट से वायुयान से रवाना होकर देवघर पहुँचे। यह समिति झारखण्ड के देवघर, रांची और अन्य स्थानों का दौरा करेगी और झारखण्ड विधानसभा की सहचर समिति से विचार-विमर्श करेगी।