Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

11 राशन डीलरों के विरुद्ध विधिक कारवाई प्रक्रियाधीन – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

जयपुर, (26 फरवरी 2026)। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 11 उचित मूल्य की दुकानदारों के विरुद्ध वसूली कारवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरणों में पीडीआर एक्ट के तहत राशन डीलरों के विरुद्ध राशि वसूलने हेतु प्रकरण तैयार कर ज़िला कलेक्टर को भिजवाए जाने की कारवाई प्रक्रियाधीन है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक जसवंत सिंह गुर्जर द्वारा इस संबंध में पूछे गए प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में अटैचमेंट पर चल रही उचित मूल्य दुकानों की रिक्तियां घोषित कर विज्ञप्ति जारी करने के उपरांत 720 दुकानों का आवंटन किया जा चुका है। जल्दी ही अटैचमेंट पर चल रही शेष उचित मूल्य दुकानों की भी आवंटन प्रक्रिया संपन्न करवा ली जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.